परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने बर्खास्त
कंडक्टर को बकाया भुगतान करने संबंधी आदेश की अनुपालना नहीं करने वाले
गोरखपुर परिक्षेत्र के कार्यकारी प्रबंधक समेत चार कर्मचारियों को नोटिस
जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
मेश्राम ने बर्खास्त कंडक्टर राजेंद्र तिवारी
को देय बकायों के भुगतान में लापरवाही की जांच शुरू की तो वित्त इकाई के
एक सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक व एक लिपिक के शामिल होने का भी खुलासा हुआ।
जुलाई
2013 में हाई कोर्ट ने गोरखपुर परिक्षेत्र के एक बर्खास्त कंडक्टर
राजेंद्र तिवारी के बकाया भुगतान का आदेश दिया था।
कोर्ट के आदेश की
अवमानना होने पर परिवहन विभाग के एमडी मुकेश मेश्राम ने गोरखपुर के आरएम
अतुल जैन समेत चार कर्मचारियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है और
जांच निगम के विधि परामर्शदाता को सौंप दी।
उधर, गोरखपुर परिक्षेत्र के
कार्यकारी प्रबंधक अतुल जैन का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश पर वर्ष
1994-95 में कंडक्टर पद से बर्खास्त राजेंद्र तिवारी के बकाए का भुगतान
अप्रैल 2014 में किया जा चुका है। इसके बावजूद तिवारी अधिकारियों को गुमराह
कर रहा है।