फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: परिषदीय शिक्षकों के जिले के अंदर जल्द होंगे तबादले, विभाग ने नीति बनानी शुरू की

Mon, 16 Nov 2020 08:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के सहायक अध्यापकों के जिले के अंदर एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक और एक नगर निकाय क्षेत्र से दूसरे निकाय क्षेत्र में तबादले जल्द किए जाएंगे।

विज्ञापन


विभाग ने इसकी नीति बनानी शुरू कर दी है। इसके लिए काफी समय से मांग हो रही है। शिक्षक संगठन के साथ जनप्रतिनिधि भी इसके लिए दबाव बना रहे हैं।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी ने बताया कि सभी जिलों से जिले के अंदर तबादले के लिए रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। इस बार ग्रामीण और शहरी संवर्ग का बंधन भी समाप्त किया जाएगा।

गौरतलब है कि विभाग ने सहायक अध्यापकों के अंतर्जनपदीय तबादला पर लगी रोक हटवाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर निर्णय आने के बाद ही जिले के अंदर तबादले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें