परिणीति
चोपड़ा ने दोपहर में नरही की गलियों की सैर की। परिणीति ने यहां लोकल
कलाकारों और क्रू मेंबर्स के साथ हैदर हाउस (काल्पनिक कोठी) के ठीक पीछे
नरही सोसाइटी पार्क में जाकर लंच भी किया।
लंच में डायरेक्टर, असिस्टेंट
डायरेक्टर, साउंड टेक्नीशियन और कैमरा मैन भी साथ रहा। करीब 45 मिनट तक चले
लंच में स्टाफ ने नॉनवेज के साथ वेजिटेरियन डिशेज का भी लुत्फ उठाया।
दरअसल दोपहर बाद अपने एक शूट के लिए पहुंची परिणीति को सीन समझना था, लेकिन
यूनिट लंच पर थी।
लंच के दौरान ही परिणीति ने सीन पर डिस्कस किया। इसके
बाद मकान में एंट्री के बाद परिणीति अपनी मेकअप वैन में चली गई।
परिणीति की
एक झलक पाने के लिए लड़कियों ने छत पर से ही मोबाइल में तमाम तस्वीरें कैद
की।
23
नवंबर के शूटिंग शेड्यूल में अनुपम खेर के जुड़ते ही यहां दो मुस्लिम
परिवारों के बीच होली के कुछ सीन फिल्माये जाएंगे।
शूटिंग का शेड्यूल 5
दिसंबर तक है, जिसके और भी बढ़ने की बात सामने आ रही है। इस दौरान पुराने
लखनऊ की एक लोकेशन पर भी लंबा शूट होना है।