पंचकोसी परिक्रमा के लिए पहुंचे श्रद्धालु
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा शुरू होने से पहले ही परिक्रमा शुरू हो गई है। बुधवार को 600 श्रद्धालुओं का जत्था नगर पहुंचा और परिक्रमा शुरू कर दी।
श्रद्धालु परिक्रमा पथ पर दंडवत लेटकर परिक्रमा कर रहे हैं। जत्थे में 300 पुरुष व 300 महिलाएं शामिल हैं।
बता दें कि परिक्रमा का प्रारंभ 23 नवंबर से होगा। इसके लिए 22 को नगर की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। बताया जा रहा है कि कोरोना के प्रकोप के कारण बाहरी लोगों को परिक्रमा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अयोध्या जनपद के ही श्रद्धालु परिक्रमा व कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर सकेंगे।