कार्यक्रम में पहुंची मेयर सुषमा खर्कवाल।
लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल के मुताबिक, मरीजों के इलाज में डॉक्टरों के समान ही पैरामेडिकल स्टाफ भी अहम है, क्योंकि यही मरीज के सबसे ज्यादा करीब रहते हैं। महापौर शनिवार को केजीएमयू में पैरामेडिकल विद्यार्थियों के नए बैच के स्वागत समारोह में बोल रही थीं। समारोह में कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद, पैरामेडिकल संकाय के डीन प्रो. केके सिंह, प्रो. अनित परिहार, प्रो. नवनीत चौहान, प्रो. राजीव गुप्ता और डॉ. भास्कर अग्रवाल मौजूद रहे।