प्रेस वार्ता में जानकारी देते पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर।
बख्शी का तालाब। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर ने समान शिक्षा व्यवस्था के लिए आत्मसम्मान यात्रा निकालने की घोषणा की है। उन्होंने बृहस्पतिवार को बख्शी का तालाब के एक लॉन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि यात्रा की शुरुआत तीन अक्तूबर को मलिहाबाद से होगी।
उन्होंने बताया कि चार अक्तूबर को यात्रा बख्शी का तालाब, पांच को सीतापुर के सिधौली और छह अक्तूबर को सरोजनीनगर पहुंचेगी। इसके बाद उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी और हरदोई होते हुए यात्रा 12 अक्तूबर को मोहनलालगंज पहुंचेगी।
कौशल किशोर के मुताबिक, यात्रा का उद्देश्य समान शिक्षा व्यवस्था के लिए जनसमर्थन जुटाना है। साथ ही कक्षा छह से नशे और अपराध के खिलाफ जागरूकता और रोजगारपरक शिक्षा की व्यवस्था की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए क्रांतिकारियों के उद्देश्यों को शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए।
प्रेसवार्ता में मान सिंह, जगदंबा त्रिपाठी, विमलेश, मायाराम, संतोष रावत, स्वयंवर यादव, मदनमोहन मिश्रा, राकेश रावत, लक्ष्मी पांडेय, बाबूराम लोधी, सुरेश रावत, अजय और मनोज सभासद मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता में जानकारी देते पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर।