लखनऊ। पेरिस पैरालंपिक गेम्स की कांस्य पदक विजेता जम्मू कश्मीर की तीरंदाज शीतल देवी ने रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में कमाल का प्रदर्शन करते हुए कंपाउंड जूनियर महिला वर्ग में शीर्ष खिलाड़ी के रूप में नॉकआउट राउंड में जगह बनाई। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के छह वर्गों में क्वालिफाइंग चरण पूरा हुआ और सभी छह वर्गाें में 16-16 खिलाड़ियों ने नॉकआउट राउंड में प्रवेश किया। अंतिम राउंड के मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में खेल रहीं एकमात्र ओलंपियन भजन कौर क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सकीं। वह रिकर्व सीनियर महिला वर्ग में 16वें स्थान पर रहकर फाइनल राउंड में पहुंचने में सफल रहीं।
प्रतियोगिता का पहला दिन पैरा खिलाड़ी शीतल के नाम रहा, जिन्होंने कंपाउंड जूनियर महिला वर्ग में गजब का निशाना साधते हुए 705 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की संध्या दूसरे और दिल्ली की कुमुद सैनी ने तीसरे स्थान पर रहीं। इस वर्ग में यूपी की स्वातिका शर्मा (642 अंक) और कामिनी रावत (630 अंक) ने फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई किया। प्रतियोगिता के कंपाउंड सीनियर महिला वर्ग में हरियाणा की दीपशिखा 702 अंक के साथ पहले, पंजाब की अवनीत कौर 697 अंक के साथ दूसरे और जम्मू कश्मीर की सुनैना देवी 695 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस वर्ग में यूपी की कुसुम (682 अंक) 16वें स्थान के साथ नॉकआउट राउंड में प्रवेश कर गईं।
कंपाउंड सब जूनियर वर्ग में महाराष्ट्र की प्रांजल प्रवीन नरवाडे 694 अंक के साथ पहले, यूपी की निष्ठा गुप्ता 693 अंक के साथ दूसरे और यूपी के राहुल शर्मा 688 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। रिकर्व सीनियर महिला वर्ग में पंजाब की सिमरनजीत कौर 655 अंकों के साथ पहले, गुजरात की बीबी विग्नेश कुमार 647 अंकों के साथ दूसरे और झारखंड की सुमन 644 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही, जबकि यूपी की अमीशा चौरसिया (626 अंक) फाइनल राउंड में पहुंचने में सफल रहीं।
प्रतियोगिता के रिकर्व जूनियर महिला वर्ग में हरियाणा की कृति शर्मा 653 अंकों के साथ पहले, उत्तर प्रदेश की माधवी चौहान 652 अंकों के साथ दूसरे और राजस्थान की प्रांजल 651 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि यूपी की खुशी श्रीवास्तव (590 अंक) और खुशी कुमारी (586 अंक) ने शीर्ष 16 खिलाड़ियों में जगह बनाई। प्रतियोगिता के रिकर्व सब जूनियर वर्ग में हरियाणा की जन्नत 649 अंकों के साथ पहले, ओडिशा की सुनीता नाइक 640 अंकों के साथ दूसरे और हरियाणा की पूजा 636 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
इस वर्ग में यूपी की नंदिनी मौर्या (578 अंक) अंतिम पायदान पर रहते हुए क्वालिफाई कर गईं। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास और पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार और यूपी तीरंदाजी एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस अवनीश अवस्थी, पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता और पद्मश्री अवॉर्डी हरविंदर सिंह, यूपी तीरंदाजी एसोसिएशन के महासचिव अजय गुप्ता, ओलंपियन सत्यदेव प्रसाद और संजीव कुमार सिंह के अलावा सेंट जोसेफ स्कूल के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, आयोजन सचिव योगेंद्र सिंह राणा समेत अन्य मौजूद रहे। माैके पर प्रदेश के खेल सचिव सुहास एलवाई ने यूपी में तीरंदाजी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाने की घोषणा की।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में मुकाबले के दाैरान निशाना साधतीं महिला खिलाड़ी। राष्ट्रीय महिला तीर