प्रमुख सचिव, नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने बताया कि डीएम की ओर से एक पत्र सोमवार को मिला है। इसमें कल्पना तिवारी को उनकी शैक्षिक योग्यता के मुताबिक नौकरी देने का प्रस्ताव है। इस पर प्रारंभिक औपचारिकता पूरी की जा रही है। संभावना है कि दो-तीन दिन में फाइनल आदेश जारी कर दिया जाएगा।