फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सफाई व विकास कार्यों से पेपर मिल कॉलोनी वार्ड पहले पायदान पर

विज्ञापन
पेपर मिल कॉलोनी वार्ड में हराभरा पार्क। 
विज्ञापन
लखनऊ। पेपर मिल कॉलोनी को देश में नंबर एक वार्ड चुना गया है। सफाई से लेकर वार्ड में कराए गए निर्माण कार्यों ने यह सफलता दिलाई है। भाजपा पार्षद राजेश सिंह गब्बर का कहना है कि वार्ड के लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की है। यहां विकास कार्य करवाने के साथ लोगों को भी जागरूक किया जाता है। इस पर भी विशेष जोर दिया जाता है कि लोग इधर-उधर न तो कूड़ा फेंके और न ही इसे जलाएं।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि सबसे अधिक जोर इस बात पर रहता है कि लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही वार्ड में हरियाली का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। पूरा वार्ड हरा-भरा दिखे, इसके लिए पूरा काम किया जाता है। यहां के पार्कों के विकास पर भी जोर दिया गया। वार्ड के पास ही कुकरैल का तट भी है। एलडीए ने यहां पार्क बनवाने के साथ पौधरोपण कराया। हालांकि, गब्बर को इस बात का मलाल भी है वे आयोजन के दौरान दिल्ली में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें