फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीयू के बीटेक का अनिवार्य पर्चा भी लीक

Mon, 01 Jun 2015 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) के बीटेक सेकंड सेमेस्टर के अनिवार्य विषय प्रोफेशनल कम्युनिकेशन का पर्चा रविवार को लीक हो गया।
विज्ञापन


परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होनी थी, लेकिन इससे करीब 4 घंटे पहले ही किसी ने यूपीटीयू के वीसी प्रो. ओंकार सिंह को ई-मेल से पेपर भेज दिया।

पर्चा लीक होने की पुष्टि होने के बाद आनन-फानन में ई-मेल से सभी सेंटरों को पर्चे का दूसरा सेट भेजकर परीक्षा कराई गई। यूपीटीयू प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

लखनऊ समेत कई जिलों में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को भी वाट्सएप पर यह पेपर पहुंचाया गया था।

कुलपति ओंकार सिंह को जैसे ही ई-मेल से यह पेपर मिला उन्होंने परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीएन मिश्रा से जांच करवाई।
विज्ञापन

आधा घंटे में ही मिला प्रश्न पत्र का दूसरा सेट

पता चला कि यह वही पेपर है जिसे कुछ घंटे बाद परीक्षा केंद्रों पर बांटा जाना है। तब वीसी ने सभी परीक्षा केंद्रों को तत्काल दूसरा सेट भिजवाने के निर्देश दिए। परीक्षा शुरू होने के करीब आधा घंटे पहले ही प्रश्नपत्र का दूसरा सेट ई-मेल से सभी सेंटरों को भेज दिया गया।

शुक्रवार को इंजीनियरिंग फिजिक्स के पेपर में भी हुई थी सेंधमारी
यूपीटीयू में बीते शुक्रवार को बीटेक सेकंड सेमेस्टर के ही इंजीनियरिंग फिजिक्स के पेपर में भी सेंधमारी की गई थी। बीबीडी के छात्र रजत ने दावा किया था कि बृहस्पतिवार रात 12:43 बजे ही उसे वाट्सएप पर पेपर मिल गया था।

अगले दिन गोयल इंस्टीट्यूट में वह परीक्षा देने गया तो उसने इसे लेकर विरोध भी जताया, लेकिन यूपीटीयू प्रशासन ने पेपर लीक होने से इन्कार कर दिया। कुलपति ने इसे कोरी अफवाह करार दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें