अयोध्या में चौदहकोसी व पंचकोसी परिक्रमा समाप्त होते ही प्रशासन ने रामजन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के लिए अयोध्या की तैयारी पर काम तेज कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह से ही नजारा बदला-बदला सा था।
मोबाइल के चार्जर तक रखवा लिए गए। फैजाबाद के बेनीगंज में बैरियर लगा दिया गया। पहले कभी पंचकोसी परिक्रमा में यहां से कोई रोक-टोक नहीं होती थी। यहां से ट्यूशन जाने वाले बच्चों, दुकानदारों-कारोबारियों की बाइकें-साइकिलें तक अंदर जाने से रोक दी गईं। तमाम लोग वापस घर लौटने को मजबूर थे।