इंदिरानगर जैन मंदिर में 4 दिसंबर तक चलने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा
महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार से होगी।
इससे पहले यहां 108 कलशों की घटयात्रा
निकाली जाएगी। आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को जन्म कल्याणक के दिन भव्य
शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इसके बाद नवनिर्मित पांडुक शिला पर 1008 कलशों से
भगवान का अभिषेक होगा।
उन्होंने बताया कि आयोजन से पहले मुनिश्री 108
विनिश्चय सागर जी महाराज मंत्रोच्चार कर प्रतिमाओं को संस्कारित कर उनकी
स्थापना करेंगे।
मुख्य आयोजन इंदिरानगर आम्रपाली बाजार के नजदीक बनाई गई
चंद्रपुरि नगर में होंगे।