फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निलंबन से भड़के पंचायत सचिव विकास भवन में धरने पर बैठे

विज्ञापन
धरना देते पंचायत सचिव।
विज्ञापन
लखनऊ। बिना गलती निलंबन और गेटवे भुगतान व अन्य बिंदुओं पर जारी की जा रही प्रतिकूल प्रविष्टि पर पंचायत सचिव भड़क गए। लखनऊ के सभी पंचायत सचिवों ने ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के बैनर तले विकास भवन परिसर में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार एवं धरना शुरू किया है। सचिवों की हड़ताल से ग्राम पंचायतों का कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

पंचायत सचिवों ने बताया कि बख्शी का तालाब ब्लॉक की ग्राम पंचायत कठवारा में पंचायत उत्सव भवन बन रहा है। इसका निर्माण दूसरी संस्था करा रही है। तकनीकी जांच जिला पंचायत के अभियंता को करनी है, लेकिन निलंबन दो पंचायत सचिवों का कर दिया गया। इस संबंध में दोनों संगठनों की संयुक्त बैठक 11 सितंबर को चिनहट ब्लॉक के सभागार में की गई और निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी अंकित द्विवेदी और ग्राम विकास अधिकारी सतगुरु प्रसाद को बहाल करने की सहमति भी बनी थी मगर 14 सितंबर तक बहाली नहीं हुई। मंगलवार से पंचायत सचिव धरने पर बैठ गए।
पंचायत सचिवों का यह भी कहना है कि पंचायतों में स्थापित डिजीटल लाइब्रेरी में फर्नीचर, बुक सेल्फ और कंप्यूटर की केंद्रीयकृत आपूर्ति गई है। इसमें पंचायत सचिवों की जिम्मेदारी तय न की जाए। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ललित कुमार गौतम ने बताया कि कोई भी अधिकारी धरनास्थल पर नहीं आया। धरना बुधवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें