फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव : पहले चरण का मतदान आज, 18 जिलों में 3.16 करोड़ लोग करेंगे मताधिकार का उपयोग

Thu, 15 Apr 2021 05:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज प्रदेश के 18 जिलों में मतदान होगा। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक 51176 मतदान केंद्रों पर 3,16,46,162 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव में 2,99,012 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद होगा। 
 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज प्रदेश के 18 जिलों में मतदान होगा। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक 51176 मतदान केंद्रों पर 3,16,46,162 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव में 2,99,012 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद होगा। 

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के दौरान सुरक्षा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन का दावा किया है। 18 जिला पंचायतों के 779 वार्डों में 11,749, क्षेत्र पंचायत के 19313 वार्डों में 71,418 उम्मीवादर चुनाव लड़ रहे है। 

14, 789 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 108562 और ग्राम पंचायतों के 186583 वार्डों में 107283 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 468 जोनल मजिस्ट्रेट, 2976 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए 18 रिटर्निंग अधिकारी, 78 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव के लिए 212 रिटर्निंग अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रधान चुनाव के लिए 212 रिटर्निंग अधिकारी और ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव के लिए 2372 सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

आज इन जिलों में हो रहा चुनाव
अयोध्या, आगरा, कानपुर नगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संतकबीर नगर, सहानपुर, हरदोई और हाथरस।

उड़ती रहीं अफवाहें
कोरोना संक्रमण के कारण पंचायत चुनाव स्थगित करने की अफवाहें बुधवार को दिनभर गर्म रहीं। सोशल मीडिया पर चुनाव स्थगित करने को लेकर तरह-तरह के तर्कों के आधार पर अफवाह चलती रही। शाम को पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी चर्चाओं को फर्जी करार देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव निर्धारित तिथियों पर ही कराए जाएंगे। निर्वाचन आयोन ने भी बृहस्पतिवार को होने वाले पहले चरण के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भर में सुरक्षा व्यस्था चाक-चौबंद होने का दावा पुलिस महकमे ने किया है। आदेश के अनुसार हर इलाके का मुखिया मैदान में होगा और स्वयं हालात पर नजर रखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें