फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : थर्मल स्कैनिंग के बाद ही मतगणना केंद्रों पर मिलेगा प्रवेश

Fri, 30 Apr 2021 11:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि मतगणना केंद्रों पर लोग थर्मल स्कैनिंग और ऑक्सीमीटर से जांच के बाद ही प्रवेश कर सकेंगे। इसके लिए आरटीपीसीआर की रिपोर्ट जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि मतगणना केंद्रों पर लोग थर्मल स्कैनिंग और ऑक्सीमीटर से जांच के बाद ही प्रवेश कर सकेंगे। इसके लिए आरटीपीसीआर की रिपोर्ट जरूरी नहीं है। साथ ही सभी मतगणना केंद्रों पर मेडिकल हेल्थ डेस्क खोली जाएंगी जहां आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहेंगी। 

विज्ञापन


 राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि कोविड-19 के लक्षण जैसे बुखार या जुकाम वाले व्यक्ति को मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केंद्रों पर सैनिटाइजर, साबुन और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। हाथों को बिना सैनिटाइज किए और बिना मास्क लगाए मतगणना केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शर्तों का उल्लंघन करने पर महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिणाम घोषित होने के बाद कोई भी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल सकेगा।

इन शर्तों के साथ प्रत्याशियों और एजेंट को मिलेगा प्रवेश
मनोज कुमार ने बताया कि प्रत्याशियों व एजेंट को मतगणना शुरू होने के 48 घंटे पहले आरटीपीसीआर या  रैपिड एंटीजन टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट या कोविड-19 वैक्सिनेशन कोर्स पूरा करने की रिपोर्ट दिखानी होगी। यदि रिपोर्ट नहीं होगी तो भी मतगणना के दिन पल्स ऑक्सीमीटर या थर्मामीटर से टेस्ट करने के बाद स्वस्थ पाए जाने पर केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


पाली बदलने के साथ होगा सैनिटाइजेशन
मनोज कुमार ने बताया कि हर केंद्र पर पाली बदलने के साथ ही पूरे मतगणना केंद्र का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। साथ ही जो भी बैलेट बाक्स मतगणना टेबिल पर लाए जाएंगे उन्हें पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें