फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच पंचायत उपचुनाव में 54.21 फीसदी मतदान, रायबरेली के पंचायत चुनाव में 55 फीसदी मतदान

Mon, 03 Feb 2020 08:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मतदान के लिए लगी लाइन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए सोमवार को गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। चार ग्राम प्रधान और एक बीडीसी सदस्य के रिक्त पद के लिए 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतदान के बाद इन सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में कैद हो गया।

विज्ञापन


सोमवार को हुए पंचायत उप चुनाव में 54.21 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉग रूम में मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखवा दिया गया है। इस दौरान देर रात तक गहमागहमी का माहौल रहा।

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए सोमवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। कैसरगंज विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के ग्राम प्रधान के रिक्त पद के लिए 15 बूथ बनाए गए थे। यहां के 12460 मतदाताओं को मतदान करना था, मगर यहां करीब 6500 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


इसी तरह विकास खंड महसी के चांदपारा के मतदान केंद्र जूनियर हाईस्कूल गंगापुरवा, नवाबगंज के जमुनहा नौबस्ता के प्राथमिक विद्यालय नौबस्ता, विशेश्वरगंज के गिदितपुरवा के प्राइमरी विद्यालय में बूथ बनाए गए थे। यहां भी सुबह से ही मतदाता वोट डालने के लिए कतार में लगे रहे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयचंद्र पांडेय ने बताया कि शाम पांच बजे तक चले मतदान में 54.21 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी मतपेटिकाओं को स्ट्रॉग रूम में रखवा दिया गया है। इस दौरान देर रात तक गहमागहमी का माहौल रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें