लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री और पूर्व विधान परिषद सदस्य पंचानन राय की 84वीं जयंती पर शनिवार को कैफी आजमी सभागार में स्मृति एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि पंचानन राय शिक्षकों की सशक्त आवाज थे। शिक्षक आज जिन अधिकारों और सम्मान के साथ कार्य कर रहे हैं, उसमें उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षक हितों के संघर्ष में समर्पित कर दिया था।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री मुईद अहमद ने की। उन्होंने कहा कि पंचानन राय जैसे समर्पित शिक्षक नेता आज मिलना बहुत मुश्किल है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों की 10 विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस पूरे आयोजन के संयोजक डॉ. अमित राय रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।