फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, गांवों से कूड़ा उठाने में यूपी सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि गांवों से कूड़ा उठवाने में उत्तर प्रदेश सभी राज्यों से आगे है। इस दौरान उन्होंने 10 सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। वहीं, खुद से शौचालय बनवाने की दिशा में पहल करने वाली 10 महिलाओं को 12-12 हजार रुपये का चेक सौंपा।
विज्ञापन


अलीगंज स्थित पंचायती राज निदेशालय के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम के दौरान राजभर ने सफाईकर्मियों को स्वच्छता किट प्रदान की। पीएम स्वनिधि, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास समेत 10 योजनाओं से जुड़े 100 लोगों को भी पुरस्कृत किया। प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण ने कहा कि कूड़े के ढेर के चिह्नांकन में देश में प्रदेश का पहला स्थान है। सचिव बी चंद्रकला ने कहा कि साफ सफाई को संस्कार में ले जाना ही इस वर्ष का उद्देश्य है। निदेशक पंचायतीराज अटल कुमार राय ने कहा कि 31 दिसंबर 2024 तक ओडीएफ प्लस मॉडल गांव का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। अभी तक लगभग ओडीएफ प्लस के तहत 45000 राजस्व गांवों को मॉडल गांव घोषित किया जा चुका है। डीपीआरओ हिमांशु शेखर, मिशन निदेशक एसबीएम राजकुमार, उपनिदेशक एसएन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें