सिर पर मंगल कलश धारण कर निकली 151 पीत वस्त्रों में सजी-धजी मंगलगान करती
महिलाएं।
भगवान के जयकारों के साथ सुबह 7:30 बजे जैन मंदिर डालीगंज से
निकली शोभायात्रा विभिन्न इलाकों में घंटे भर से भी अधिक समय तक घूमती हुई
मंदिर परिसर पहुंची, जहां मुनिश्री 108 श्री पार्श्वसागरजी महाराज की
मौजूदगी में रविवार सुबह ध्वजा रोहण, मंडप उद्घाटन हुआ।
इसी के साथ श्री
जैन धर्म प्रवर्द्धनी सभा की ओर से पांच दिवसीय ‘श्री 1008 पार्श्वनाथ जिन
बिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत हुई। सभा के अध्यक्ष विनय
कुमार जैन ने बताया कि आयोजन 22 नवंबर तक चलेंगे।
सोमवार को गर्भ कल्याणक
पूजन, गोद भराई होगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भोपाल के संगीतकार
विकास जैन, टीकमगढ़ के संजय साजन, रूपेश जैन भजन संध्या की प्रस्तुतियां
देंगे। पूजन उदयपुर के पं. महावीर जैन, सिधौली के पं. राजीव जैन करा रहे
हैं।
लो आ गया अब तो श्याम शरण तुम्हारी,
कभी रूठना न हमसे तू श्याम, तू है मोहन मेरा मैं दीवाना तेरा, राधे सदा मुझ
पर रहम की नजर रखना मैं दास तुम्हारा इतना तो करम रखना...