आयकर विभाग 5 अक्तूबर से 9 अक्तूबर तक स्थायी खाता संख्या यानी पैन का आवंटन नहीं करेगा।
आयकर विभाग के अफसरों के मुताबिक कुछ नए शुल्कों की वजह से सॉफ्टवेयर को अपडेट किए जाने के चलते ऐसा किया जा रहा है।
हालांकि इस दौरान पैन के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।
एनएसडीएल और यूटीआईआईटीएसएल के पैन सेवा केंद्रों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन किया जा सकता है।