लखनऊ। पारा के तिकुनिया तिराहे के पास रविवार देर रात एक बजे अज्ञात वाहन बाइक से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को पुलिस ने लोकबंधु अस्पताल भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे उसकी मौत हो गई।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार मृतक सलमान (27) पेंटर थे और रेलवे कॉलोनी पिंजरे वाली गली आलमबाग के निवासी थे। वह मोहल्ले के ही शानू की शादी में बुद्धेश्वर चौराहे के पास स्थित लॉन में शामिल होकर बाइक से बिना हेलमेट पहने घर जा रहे थे, तभी तिकुनिया तिराहे के पास हादसे का शिकार हो गए। पिता पप्पू की तहरीर पर केस दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।