लखनऊ। ईरान के सर्वोच्च नेता और धर्मगुरु अली हुसैनी खामेनेई की मौत पर बेगमात रॉयल फैमिली ऑफ अवध की ओर से सरफराजगंज के नवाब हॉल में रविवार को एक शोक सभा आयोजित की गई। यहां जोहर की नमाज के बाद फातिहा पढ़कर खामेनेई की मगफिरत के लिए दुआ की गई।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहाना मलिकी ने कहा कि खामेनेई मुसलमानों के सच्चे नेता थे और उन्हें इस तरह से मौत के घाट उतारना इंसानियत के खिलाफ है। इसके विरोध में हम सभी ईद की नमाज तो पढ़ेंगे लेकिन पर्व की खुशियां नहीं मनाएंगे। सभा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के विरोध में नारेबाजी भी हुई। सभी ने अपने घरों पर काले झंडे लगाए। सभा में फरजाना बेगम, निशा बेगम, सायरा बेगम, नवाब रिजवान, गीता सिंह, सैफ हुसैन, रश्मि कपूर, डॉ. अफसर रजा, डॉ. इरशाद खान मौजूद रहे।