लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से हजरतगंज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से बृहस्पतिवार को परिवर्तन चौक से हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला गया। अलीगंज अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्टी के लखनऊ प्रभारी शंभूनाथ गुप्ता ने कहा कि अलीगंज की यह दुखद घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। पीड़ित परिवारों को शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता दी जानी चाहिए। इस दौरान अश्विनी श्रीवास्तव, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, पीयूष सोमानी, आरती पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।