रायबरेली में शुक्रवार की देर शाम लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बाल्हेमऊ गांव के निकट सड़क हादसे के
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बाल्हेमऊ गांव के पास नहर पुल के निकट इनोवा चालक ने पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से जा रहे युवक को टक्कर मार दी। टक्कर से बच्चा दूर झाड़ी में जा गिरा और पत्नी का पैर टूट गया। बाइक सवार पति इनोवा में फंस गया, जिससे वह दो किमी. तक घिसटता चला गया।
वाहन से बाइक के न निकलने पर इनोवा चालक वाहन छोड़कर भाग गया। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीतारामपुर निवासी वीरेंद्र कुमार (35) निर्मला देवी (30) अनुराग (5) लालगंज की ओर जा रहे थे। शुक्रवार की रात करीब साढ़े सात बजे इनोवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में निर्मला व अनुराग सड़क पर गिर कर घायल हो गए।
इस दौरान बाइक इनोवा में फंस गई और वीरेंद्र साथ में दो किमी. तक घिसतटा चला गया। रास्ते में पुलिस की पीवीआर 112 ने रोकने का प्रयास किया, तो चालक इनोवा छोड़कर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।