फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पद्मावत एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त कोच

Tue, 16 May 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए प्रतापगढ़ और दिल्ली के बीच चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस (अप-डाउन दोनों) में एक अतिरिक्त कोच बढ़ाया गया है। इससे यात्रियों की सीट कंफर्म होने की संभावना बढ़ गई है, जिससे उन्हें राहत मिल सकेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकाल ऋतु को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए पद्मावत एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त शयनयान कोच की व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन


एक तरफ गर्मी अपना असर दिखा रही है तो दूसरी तरफ ट्रेनों की लेटलतीफी भी बढ़ गई है। इससे ट्रेनों में यात्रियों को पसीना बहाना पड़ रहा है या फिर गाडिय़ों के इंतजार में स्टेशन पर यात्री परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे और टनकपुर से शक्ति नगर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से आई। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे और अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल दो घंटे देर से पहुंची। बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल और बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आधे-आधे घंटे लेट रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें