फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन घंटे देर से आई पद्मावत व प्रयागराज स्पेशल

Mon, 05 Feb 2024 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मौसम का मिजाज बिगड़ा तो ट्रेनों की रफ्तार फिर से बिगड़ने लगी। रविवार को पद्मावत एक्सप्रेस और प्रयागराज स्पेशल तीन घंटे से ज्यादा विलंब से आई। दूसरी ट्रेनें भी एक घंटे से ज्यादा प्रभावित रहीं। इससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। बादल छाए रहने और शीतलहर की वजह से यात्री ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन


दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे और लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेन सवा तीन घंटे देर से आई। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस शहर के स्टेशन पर एक घंटे विलंब से आई, लेकिन अगले स्टेशन लक्ष्मणपुर पहुंचने पर लेटलतीफी बढ़कर डेढ़ घंटे हो गई। प्रयागराज से लखनऊ जा रही गंगा गोमती एक्सप्रेस को पास कराने के लिए नौचंदी ट्रेन को बीच में 20 मिनट तक रोकना पड़ा।
आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस और अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल सवा घंटे, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल और बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल एक घंटे, देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल, लखनऊ से प्रयागराज जाने और वापस लौटने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें