फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को राहतः पद्मावत समेत ये एक्सप्रेस 12 से पटरी पर, ये रहेगी टाइमिंग

Fri, 11 Dec 2020 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : Shutterstock
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने फैजाबाद और प्रतापगढ़ से दिल्ली आवागमन करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पद्मावत एक्सप्रेस और दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस आठ महीने बाद 12 दिसंबर से पटरी पर लौटेंगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस स्पेशल (04208) 12 दिसंबर से दिल्ली से शाम 7:50 बजे चलकर अगली सुबह  4:40 बजे लखनऊ होते हुए रायबरेली के रास्ते 8:20 बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में ट्रेन (04207) 13 दिसंबर से चलेगी। ट्रेन प्रतापगढ़ से रोजाना शाम पांच बजे चलकर रात 9:55 बजे लखनऊ होते हुए सुबह 06.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ऐसे ही दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस स्पेशल 12 दिसंबर से दिल्ली से शाम 06:20 बजे चलकर अगले दिन सुबह लखनऊ होकर सुबह 7.15 बजे फैजाबाद पहुंचेगी। वापसी में 14 दिसंबर से फैजाबाद से शाम 5.25 बजे चलकर रात 8 बजे लखनऊ होते हुए अगली सुबह 4:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें