लखनऊ। श्री कृष्णदत्त मिश्र साहित्य संस्थान ने वर्ष 2026 के सम्मानों की घोषणा कर दी है। इस साल श्री कृष्णदत्त मिश्र सुस्मृति सम्मान पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह और आचार्य ओम नीरव को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान एक नवंबर को हजरतगंज स्थित उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में श्री कृष्णदत्त मिश्र कृष्ण की 85वीं जयंती पर प्रदान किया जाएगा। इसमें सम्मान स्वरुप प्रत्येक साहित्यकार को 5001 रुपए, अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किए जाएंगे।
विद्या बिंदु सिंह।