फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टायर फटने से पलटा लोडर, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

Tue, 20 Oct 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मीरा की फाइल फोटो। 
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। सैरपुर में आउटर रिंग रोड स्थित रैथा अंडरपास के पास सोमवार शाम टायर फटने से श्रद्धालुओं से भरा लोडर पलट गया। हादसे में दो महिलाओं मीरा (30) और रामकुआरा (65) की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त सभी चंद्रिका देवी मंदिर से बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

निगोहां गांव निवासी राजगीर संदीप के सात वर्षीय बेटे आर्यन का मुंडन संस्कार था। इसके लिए परिवार के लोग लोडर से बख्शी का तालाब स्थित चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। सोमवार शाम करीब चार बजे लौटते समय रैथा अंडरपास के पास अचानक टायर फट गया। इससे लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची सैरपुर पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को राम सागर मिश्र अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मीरा और रामकुआरा को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में चालक जितेंद्र कुमार और आर्यन सुरक्षित रहे। सैरपुर एसओ मनोज कुमार ने बताया कि मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

हवा में उछले लोग, इधर-उधर जा गिरे
राम सागर मिश्र अस्पताल में भर्ती घायलों के मुताबिक, हादसे के समय लोडर की रफ्तार सामान्य थी और सभी आराम से बैठे थे। अचानक तेज धमाके की आवाज हुई और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। झटके से लोग हवा में उछलकर इधर-उधर जा गिरे। किसी को कुछ समझ नहीं आया। बाद में पता चला कि टायर फटने से हादसा हुआ था।
हादसे में ये लोग घायल
हादसे में नन्हा देवी (65), प्रभावती (55), सपना (37), नीरज कुमारी (45) और संदीप (48) घायल हुए हैं।

मीरा की फाइल फोटो। 

मीरा की फाइल फोटो। 

मीरा की फाइल फोटो। 

मीरा की फाइल फोटो। 

मीरा की फाइल फोटो। 

मीरा की फाइल फोटो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें