फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कला व संस्कृति के लिए समर्पित रहा पद्मश्री बाबा योगेंद्र का जीवन

विज्ञापन
संस्कार भारती की ओर से संस्थापक बाबा योगेंद्र की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते संस्का
विज्ञापन
लखनऊ। संस्कार भारती के संस्थापक पद्मश्री बाबा योगेंद्र की जयंती के अवसर पर बुधवार को संस्कार भारती अवध प्रांत की ओर से राजेंद्र नगर स्थित कार्यालय में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि बाबा योगेंद्र का पूरा जीवन भारतीय कला और संस्कृति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। इस अवसर पर संस्कार भारती अवध प्रांत के पूर्व अध्यक्ष स्व. सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन


संस्कार भारती अवध प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम कश्यप ने कहा कि बाबा योगेंद्र का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है और यह संदेश देता है कि हमें अपनी संस्कृति और कला को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर संस्कार भारती के सह महामंत्री और अभिनेता चंद्रभूषण सिंह, कवि कमलेश मौर्य मृदु, राजेंद्र मिश्र, ममता सिंह, रंगकर्मी गगन शर्मा, मूर्तिकार विवेक वर्मा, डाॅ. अरुण मिश्र, आकाश मिश्रा, मूर्तिकार विवेक वर्मा समेत कला, साहित्य एवं संस्कृति जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें