फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बदहाल मार्ग पर रोपा धान, जताया आक्रोश

Mon, 04 Aug 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विरोध स्वरूप सड़क पर धान लगाते ग्रामीण।
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। वर्षों से बदहाल सरैंया-सदरपुर मार्ग की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई कर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर उदासीनता व लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सरैंया राजासाहब से सदरपुर जाने वाले संपर्क मार्ग की लंबाई 13 किलोमीटर है। यह मार्ग काफी व्यस्त है। संपर्क मार्ग को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में शामिल कर पहले चरण में सात किलोमीटर तक बनाने के लिए बजट स्वीकृत किया गया था।
दो वर्ष पहले नई बस्ती तमनापुर संपर्क मार्ग तक सात किलोमीटर सड़क बन गई थी। उसके बाद आगे के मार्ग का न तो निर्माण हो सका और न ही मरम्मत हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच वर्षों से भुड़कुड़ा के दक्षिणी छोर से दुर्गापुरवा तक मार्ग की मरम्मत न होने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। हल्की सी बारिश होते ही गड्ढों में पानी भर जाता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कई बार पीडब्ल्यूडी व अन्य अधिकारियों से शिकायत कर समस्या के निदान की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने भुड़कुड़ा गांव के पास सड़क पर धान की रोपाई कर आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क की मरम्मत नहीं हो जाएगी तब तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें