लखनऊ। विभूतिखंड में समीक्षा अधिकारी सरला देवी से टप्पेबाजों ने सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है।
चिनहट के कमता निवासी सरला देवी सचिवालय में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 23 जून को सुबह करीब 10:30 बजे वह कमता चौराहे से सचिवालय जाने के लिए ऑटो में सवार हुईं। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर ऑटो चालक ने गाड़ी रोक दी। उसमें चार महिलाएं और एक युवती सवार हो गईं। ऑटो में बैठी महिलाओं ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी, जिससे उनका ध्यान भटक गया। लोहिया चौराहे पर उतरने पर उन्होंने देखा कि उनकी सोने की चेन और लॉकेट गायब था। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।