फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ड्रेनों की सफाई न होने से धान की फसल जलमग्न

Tue, 05 Aug 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नगराम के सिरौना के तराई क्षेत्र में जलमग्न हुई ऊसल।
विज्ञापन
नगराम। रविवार से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया वहीं बरसात पूर्व ड्रेनों की सफाई नहीं किए जाने के कारण कटान होने से पानी खेतों में भर रहा है। क्षेत्र के किसानों की सैकड़ों बीघा धान की फसल डूब गई है।
विज्ञापन

दो दशक पहले सिंचाई विभाग के शारदा नहर लखनऊ डिवीजन ने सिरौना, जौखंडी, सेल्हूमऊ, गांवों से जल निकासी के लिए ड्रेनों की खोदाई कराई थी। कुछ सालों तक मई जून महीने में इनकी सफाई विभाग कराता रहा, लेकिन 2009 में इन नालों का प्रभार शारदा सहायक खंड 28 हैदरगढ़ को हस्तांतरित कर दिया गया। इसके बाद से ही सिंचाई विभाग इन ड्रेनों की सिल्ट सफाई कराना भूल गया। किसान रामकुमार पांडेय, पवन कुमार, मलखान सिंह का कहना है कि वह लोग इसकी शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें