लखनऊ। आईआईएम रोड स्थित बाबूजी मेमोरियल आश्रम में रविवार को श्री राम चंद्र मिशन के अध्यक्ष व हार्टफुलनेस ध्यान के वैश्विक आध्यात्मिक मार्गदर्शक पद्मभूषण कमलेश डी पटेल दाजी पहुंचे। राज्य सरकार की ओर से उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। रविवार देर शाम दाजी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने सामूहिक ध्यान किया।
राजधानी के आसपास के कई जिलों से भी लोग दाजी के साथ ध्यान सत्र का लाभ लेने के लिए राजधानी पहुंचे हैं। सोमवार व मंगलवार को दाजी के सानिध्य में विशेष ध्यान सत्रों का आयोजन किया जाएगा। वे मंगलवार को प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे। उत्तर प्रदेश में उनके भ्रमण का अंतिम पड़ाव वाराणसी होगा। वहां से वे हार्टफुलनेस के वैश्विक मुख्यालय कान्हा शांतिवन, हैदराबाद के लिए जाएंगे।