फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुत्तों के झुंड ने बकरियों पर किया हमला, पांच की मौत

Thu, 28 May 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। जाभारी गांव में बुधवार सुबह कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर बंधी बकरियों पर हमला कर दिया। इसमें पांच बकरियों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित किसान विश्राम रावत ने बताया कि उनकी बकरियां गर्मियों में घर के बाहर बांधी जाती हैं। सुबह लगभग छह बजे करीब 10 आवारा कुत्तों के झुंड ने बकरियों पर हमला कर दिया। बकरियों के चीखने पर परिवार के लोग पहुंचे तब तक कुत्ते पांच बकरियों को मौत के घाट उतार चुके थे। डंडे लेकर बड़ी मशक्कत के बाद कुत्तों को खदेड़ा गया। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्तों का यह झुंड अक्सर गांव के आसपास घूमता रहता है। इससे पहले भी ये कई राहगीरों पर हमला कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें