एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह ने बताया कि नए हनुमान मंदिर के प्रशासन की ओर से प्राप्त तहरीर पर अलीगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि धमकी का पत्र मिलने की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हालांकि अभी कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला है।