Six PCS officers: प्रदेश सरकार ने गुरुवार की देर रात छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। राकेश कुमार नगर मजिस्ट्रेट मथुरा एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर मथुरा से एडीएम वित्त एवं राजस्व हमीरपुर बनाए गए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार देर रात छह पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। राकेश कुमार नगर मजिस्ट्रेट मथुरा एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर मथुरा से एडीएम वित्त एवं राजस्व हमीरपुर बनाए गए हैं। अनूप कुमार मिश्रा विशेष कार्य अधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण से नगर मजिस्ट्रेट मथुरा एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर मथुरा बनाए गए हैं।
विज्ञापन
ऐसे ही राजेश कुमार एडीएम न्यायिक कानपुर नगर से एडीएम नागरिक आपूर्ति कानपुर नगर, प्रतीक्षारत महेश प्रकाश एडीएम न्यायिक कानपुर नगर, प्रतीक्षारत रिंकी जायसवाल मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) गोंडा, अजय कुमार एसडीएम कानपुर विकास प्राधिकरण से अपर नगर आयुक्त नगर निगम फिरोजाबाद बनाए गए हैं।