फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के 'न्याय' से देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों होगा फायदा

Tue, 26 Mar 2019 05:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता पी एल पुनिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस नेता पी एल पुनिया ने कहा कि कांग्रेस की न्याय (न्यूनतम आय योजना) से देश के सबसे गरीब पांच करोड़ परिवारों को फायदा होगा। इस योजना से भाजपा के लोग परेशान हो गए हैं क्योंकि वह एक अमीरों का तो दूसरा गरीबों का भारत बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन


लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस तरह राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के तुरंत बाद ही किसानों का कर्जमाफ कर दिया गया। वैसे ही 2019 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर न्यूनतम आय योजना पर काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों को हर साल 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। मतलब हर महीने छह हजार रुपये। यह पैसा परिवार की महिलाओं के खाते में जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें