फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ओज महोत्सव के विजेता पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित छह दिवसीय ओज महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। अंतर महाविद्यालयी सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।



मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ल ने कहा कि वह कॉलेज की 40 वर्षों की यात्रा के साक्षी हैं। इस महाविद्यालय ने अर्श से फर्श तक का सफर तय करने में कई पड़ाव देखे हैं। महिला दिवस पर उन्होंने कहा कि स्त्री मां होती है और मां से सुंदर कोई शब्द और भाव नहीं होता है। स्त्री को मौका मिले तो बराबरी का दर्जा नहीं बल्कि सम्मान मांगना चाहिए।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा, महाविद्यालय की स्वर्ण जयंती गौरवपूर्ण क्षण है। कार्यक्रम में पत्रकारिता विभाग की ओर से शॉर्ट फिल्म रानी का प्रदर्शन किया गया। इसमें महिलाओं के लिए शिक्षा की अहमियत पर बल दिया गया। नेहा सिंह ने टीम के साथ ब्रज में होली, कृष्णलीला पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन




प्रतियोगिताओं पॉट डेकोरेशन, कार्ड डेकोरेशन, कैनवास पेंटिंग, सोलो सॉन्ग, ग्रुप सॉन्ग, ग्रुप डांस, मोनो एक्टिंग, यूथ पॉलिर्यामेंट में नेशनल के विद्यार्थियों ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। पोस्टर पेंटिंग, कवि सम्मेलन में केकेसी, बेस्ट आउट आफ वेस्ट में बीएसएनवी कॉलेज, सोलो डांस में लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रथम पुरस्कार जीता। एक्सटेम्पोर में भाषा विवि के विद्यार्थी अव्वल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें