फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू ट्रॉमा में ऑक्सीजन पॉइंट फुल, मरीजों को लौटा रहे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी की हवा जैसे-जैसे प्रदूषित होती जा रही है, वैसे-वैसे सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर की कैजुल्टी में ऑक्सीजन पॉइंट फुल हो गया है। इससे यहां तैनात डॉक्टर, मरीजों को लौटा रहे हैं। इससे मरीज ऑक्सीजन के लिए एक से दूसरे अस्पताल भटक रहे हैं। ट्रॉमा प्रभारी का कहना है ऑक्सीजन पॉइंट खाली न होने पर सिलिंडर से ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा जाता है।
विज्ञापन




सराय मालीखां चौक की रहने वाली बुजुर्ग महिला इकबालजहां (75) सांस की बीमारी से पीड़ित हैं। परिजन उन्हें ठाकुरगंज संयुक्त अस्पताल ले गए। बृहस्पतिवार को डॉक्टर ने हालत नाजुक बता ट्रॉमा भेज दिया। परिजन सरकारी एंबुलेंस से लेकर आए। यहां पर करीब एक घंटे तक बुजुर्ग महिला एंबुलेंस में पड़ी रही। तीमारदार पर्चा बनवाने के साथ दूसरे काम के लिए दौड़ते रहे। काफी देर बाद डॉक्टर ने देखा और ऑक्सीजन प्वाइंट खाली न होने की बात कहकर बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया। बलरामपुर अस्पताल में महिला ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती है। ट्रॉमा प्रभारी डॉ. प्रेमराज का कहना है कि जानकारी नहीं है। ऑक्सीजन सपोर्ट के लिए किसी भी मरीज को वापस नहीं किया जाता है।

ट्रॉमा कैजुल्टी में 36 पॉइंट पर मरीजों की भर्ती की सुविधा

केजीएमयू ट्रॉमा कैजुल्टी में 36 पॉइंट पर मरीजों के भर्ती की सुविधा है। इसके बाद आने वाले मरीजों को ऑक्सीजन के लिए भटकना पड़ता है। ट्रॉमा प्रभारी डॉ. प्रेमराज का कहना है कि पॉइंट खाली न होने पर सिलिंडर की मदद से मरीजों को ऑक्सीजन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें