फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन लेवल कम हो तो घबराएं नहीं, पेट के बल लेटकर लें सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यदि आपका ऑक्सीजन लेवल 94 के नीचे आ गया है तो घबराएं नहीं। पेट के बल लेट कर गहरी सांस लेना शुरू करें। करीब दो घंटे बाद दोबारा जांच करें। यदि गिरावट बरकरार रहे तो अस्पताल में भर्ती होने के इंतजाम में जुट जाएं। यदि गिरावट होने के बजाय ऑक्सीजन लेवल बढ़ रहा है तो चिंता की बात नहीं है। क्योंकि तमाम लोगों में यह भी देखने को मिल रहा है कि ऑक्सीजन लेवल 85 तक गिरने के बाद फिर तेजी से बढ़ा है। एसजीपीजीआई के एनेस्थीसिया विभाग के प्रो. संदीप साहू ने यह जानकारी जूम पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में दी।
विज्ञापन

एनेस्थीसिया विभाग की ओर से बनाई गई हेल्थ सर्विलांस टीम की ओर से विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि घबराहट बढ़ने से भी ऑक्सीजन लेवल में गिरावट आती है। डॉ. चेतना, डॉ. रुचि आदि ने होम आइसोलेशन मरीजों की शंकाओं का समाधान किया। डॉ. रुद्र आशीष ने बताया कि कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर चिंतित की जगह सावधानी बरतने की जरूरत है। चिंतित होने से मेटाबोलिक डिसऑर्डर होता है। इस दौरान डॉ. प्रभात तिवारी ने कोरोना की उपत्ति, फैलाव व रोकथाम की जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक राजीव सक्सेना ने दिनचर्या को व्यवस्थित बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें