फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वेल्थमंत्रा कंपनी का मालिक, पत्नी व बेटे के साथ गिरफ्तार

Fri, 31 Mar 2023 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन और शेयर में निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने वाली वेल्थमंत्रा कंपनी के मालिक, उनकी पत्नी और बेटे को विभूतिखंड पुलिस ने हरियाणा पुलिस की मदद से गुरुग्राम से बुधवार को गिरफ्तार किया। तीनों गैंगस्टर के मामले में फरार थे और दस-दस हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि विभूतिखंड स्थित शालीमार टाइटेनियम निवासी संजीव अग्रवाल, उनकी पत्नी सुनीता अग्रवाल और बेटे रोहित अग्रवाल के खिलाफ विभूतिखंड थाने में यूपी गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज था।
सर्विलांस की मदद से पता चला कि तीनों हरियाणा के गुरुग्राम बादशाहपुर सेक्टर 72 में एक अपार्टमेंट में रह रहे हैं। हरियाणा पहुंची की मदद से तीनों को बुधवार को गिरफ्तार कर लखनऊ ले आई।
विज्ञापन

एडीसीपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभूतिखंछ, गोमतीनगर, वजीरगंज, अलीगंज, चौक, हजरतगंज और लखीमपुर की कोतवाली सदर में धोखाधड़ी और जालसाजी के 24 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। आरोपियों को पुलिस ने 2018 में गिरफ्तार किया था। गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद से तीनों फरार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें