फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asaduddin Owaisi: बाल विवाह पर कार्रवाई को लेकर ओवैसी ने असम सरकार को घेरा, बोले- यह सरकार की विफलता

Sun, 05 Feb 2023 11:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ओवैसी ने असम में बाल विवाह पर कार्रवाई के पीछे राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की सरकार की विफलता को दर्शाता है।
विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में शामिल होने आए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। ओवैसी ने असम में बाल विवाह पर कार्रवाई के पीछे राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की सरकार की विफलता को दर्शाता है।

विज्ञापन



बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा था कि पुलिस द्वारा बीते दिन से बाल विवाह के खिलाफ शुरू किया गया अभियान 2026 में अगले विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा। असम सरकार के अनुसार, 14 वर्ष से कम आयु की लड़कियों से शादी करने वालों के खिलाफ बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं एआईएमआईएम प्रमुख ने पूर्वोत्तर राज्य में की गई सैकड़ों गिरफ्तारियों के बारे में सवाल पूछे पर कहा कि जो भी कार्रवाई की जा रही है, उसके पीछे दुर्भावनापूर्ण मंशा है। ओवैसी बोले कि यह सरकार मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव कर रही है।

विज्ञापन

वहीं लखनऊ में आयोजित बैठक में शामिल होने पहुंचे ओवैसी की एक झलक पाने के लिए नदवा के छात्र बेताब रहे। सुबह करीब 10 बजे नदवा पहुंचे ओवैसी को देखने के लिए छात्रों की भीड़ बैठक स्थल के आसपास जमी रही। बैठक समाप्त होने के बाद छात्रों की भीड़ बैठक स्थल के बाहर जम गई। नदवा प्रशासन बार-बार उन्हें हटाता, लेकिन वे फिर वहीं डट जाते। दोपहर करीब दो बजे ओवैसी बैठक स्थल के बाहर निकले तो छात्रों ने उन्हें घेर लिया। बड़ी मुश्किल से नदवा प्रशासन व उनके सुरक्षा गार्डों ने ओवैसी को गाड़ी तक पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें