फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बोले औवैसी: हम यहां चंद्रशेखर को सीएम बनाने के लिए आए हैं, बाबा अब ज्यादा दिन कुर्सी पर नहीं रहेंगे

Thu, 26 Nov 2026 02:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Owaisi Chandrashekhar alliance: लखनऊ के रमाबाई मैदान में बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि अब यूपी में बाबा ज्यादा दिन तक सीएम नहीं रह सकेंगे। 
 
विज्ञापन
ओवैसी ने सीएम योगी को दी चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रमाबाई मैदान में जनता को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि हम चंद्रशेखर को सीएम बनाने के लिए यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान का आगाज किसी देवी देवाताओं से नहीं किया गया, बल्कि इसकी शुरुआत वी द पीपुल ऑफ इंडिया से हुई। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमको वोट का इस्तेमाल करना सीखना होगा, वरना यही जुल्म का दौर चलता रहेगा और हमें हमारे अधिकार नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन


दिलों का मिलन और संविधान की रक्षा
ओवैसी ने कहा कि चंद्रशेखर के साथ दिलों का मिलन है और यह हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि संविधान बचाने के लिए यदि अपनी जान कुर्बान करना पड़े तो हमें यह भी कबूल होगा। उनके मुताबिक, यदि संविधान कमजोर होगा तो दलित और मुसलमानों के लिए यह जीने मरने का सौदा बन जाएगा।

ठाकुराज और यादवराज की चेतावनी
उन्होंने कहा कि संविधान कमजोर होगा तो प्रदेश में ठाकुराज और यादवराज हो जाएगा, जिससे दलित और मुसलमान पिस जाएगा। उन्होंने गरीब और मुस्लिम का मुख्यमंत्री चंद्रशेखर को बताया।
विज्ञापन


बाबा और एआई पर निशाना
ओवैसी ने दावा किया कि यूपी में बाबा के दिन अब ज्यादा दिन नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा ने कहा कि एक करोड़ से ज्यादा हिंदू वोटों के नाम कट गए और यह बात उन्हें एआई से मालूम हुई। उन्होंने यूपी की तबाही के लिए सीएम और योगी को जिम्मेदार ठहराया।

इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा
उन्होंने कहा कि हम और चंद्रशेखर आजाद उस वक्त तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक कमजोर लोगों को इंसाफ नहीं मिलेगा। ओवैसी ने कहा कि हम मरना पसंद करेंगे, लेकिन खामोश रहना पसंद नहीं करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

अखिलेश तब कहां थे जब प्रदेश में दंगे हो रहे थे? 

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब सैफई में नाच हो रहा था, तब मुजफ्फरनगर में बच्चे तड़प रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को सिर्फ मुस्लिम समाज का वोट चाहिए होता है और अब मुस्लिम समाज दरी नहीं बिछाएगा, बल्कि उसे सत्ता में भागीदारी चाहिए होगी।

चंद्रशेखर के घर जाने और गरीबों से जुड़ाव का जिक्र
ओवैसी ने कहा कि वे चंद्रशेखर के घर गए और उनकी मां के पास बैठकर खाना खाया। उन्होंने कहा कि वे किसी भी गरीब के घर जाकर हर चीज करने के लिए तैयार हैं।

करहल सीट और परिवारवाद पर निशाना
ओवैसी ने बताया कि उन्होंने अखिलेश यादव से पूछा था कि क्या वे करहल से किसी मुसलमान को टिकट देंगे। उनके अनुसार, अखिलेश यादव ने कहा कि तुम हार इसलिए रहे हो क्योंकि तुम परिवारवाद कर रहे हो। इसी को लेकर ओवैसी ने पलटवार किया और सपा की राजनीति पर सवाल उठाए।

सत्ता में भागीदारी की मांग
ओवैसी ने दोहराया कि अब हालात बदल रहे हैं और मुस्लिम समाज केवल वोट बैंक बनकर नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम अब दरी नहीं बिछाएगा और उसे अपने हक व सत्ता में पूरी भागीदारी चाहिए होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें