मंगलवार को लॉन्च हुआ एनसीएमसी।
- फोटो : फाइल फोटो
लखनऊ। मेट्रो के नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) के लिए लोगों में काफी उत्सुकता है। मंगलवार लॉन्चिंग के बाद बुधवार को पहले दिन ही 500 से अधिक लोगों ने यह कार्ड खरीदा है। इस कार्ड से हर यात्रा पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। देश भर की मेट्रो में इस कार्ड के जरिये सफर किया जा सकता है।
मंगलवार को लॉन्चिंग के मौके पर यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया था कि कानपुर और आगरा के बाद अब लखनऊ मेट्रो में भी एनसीएमसी लॉन्च किया गया है। इस कार्ड का मुख्य लाभ यह है कि यह एक इंटरऑपरेबल ट्रांसपोर्ट कार्ड है। इस कार्ड का उपयोग देश की अन्य मेट्रो, बस, पार्किंग और रिटेल सेवाओं में भुगतान के लिए किया जा सकता है, जहां एनसीएमसी को अपनाया जा चुका है। एनसीएमसी की कीमत 100 रुपये तय की गई है। यह कार्ड बनवाना और इसे रिचार्ज कराना भी बेहद आसान है।