फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीएम मोदी के स्वागत में 2000 से अधिक कलाकार पेश करेंगे लोक संस्कृतियों की झलक

Tue, 18 Nov 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पीएम मोदी के स्वागत में 2000 से अधिक कलाकार पेश करेंगे लोक संस्कृतियों की झलक
विज्ञापन
लखनऊ। अयोध्या में राममंदिर परिसर में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह को भव्य रूप देने के लिए संस्कृति विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर प्रदेशभर से 2000 से अधिक लोक कलाकारों का चयन किया जा रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में ब्रज, बुंदेलखंड, अवध और पूर्वांचल की पारंपरिक वेशभूषा में अपनी-अपनी क्षेत्रीय लोक संस्कृतियों की झलक पेश करेंगे।
विज्ञापन

संस्कृति निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि विभाग में 10 हजार से अधिक कलाकार पंजीकृत हैं, जिनमें से 2000 कलाकारों का चयन विशेष प्रस्तुतियों के लिए किया जाएगा। अयोध्या के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर सांस्कृतिक आयोजन होंगे, जिसकी विस्तृत सूची तैयार की जा रही है। इन तैयारियों की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को भी भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं।

अयोध्या जिला प्रशासन की ओर से जारी पत्र के अनुसार, एयरपोर्ट से लेकर राममंदिर परिसर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। सुरक्षा कारणों से कलाकारों की अंतिम सूची एक सप्ताह पहले ही तय कर ली जाएगी। स्वागत समारोह के मुख्य मंच पर किन कलाकारों को स्थान मिलेगा, इस पर निदेशालय स्तर पर निर्णय प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोक कलाओं की होगी प्रस्तुति
- ब्रज क्षेत्र: चरकुला नृत्य, मयूर नृत्य, रास-लीला, झूला नृत्य

- बुंदेलखंड: नौटंकी, राई नृत्य, शौरा/सैरा नृत्य, दीवारी नृत्य
- पूर्वांचल: धोबिया नृत्य, कठघोड़वा नृत्य, कथक और अन्य पारंपरिक प्रस्तुतियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें