फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पालतू बिल्लियां दो हजार से अधिक... लाइसेंस सिर्फ 25 ही बने, राजधानी में नगर निगम चलाएगा अभियान

Mon, 22 Dec 2025 08:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में पालतू बिल्लियां दो हजार से अधिक हैं। जबकि, लाइसेंस सिर्फ 25 ही बने हैं। इसको लेकर नगर निगम शहरभर में अभियान चलाएगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बिल्ली - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में दो हजार से अधिक पालतू बिल्लियां हैं, लेकिन लाइसेंस महज 25 के ही बने हैं। ऐसे में अब नगर निगम अभियान चलाएगा। इससे पहले पेट क्लीनिकों और स्टोरों से उन लोगों की जानकारी जुटाएगा, जिन्होंने बिल्ली पाल रखी है। 

विज्ञापन


अभी तक नगर निगम पालतू कुत्तों के ही लाइसेंस बनाता था, लेकिन करीब चार महीने पहले बिल्लियों के लाइसेंस की भी व्यवस्था लागू की है। इसके लिए 500 रुपये शुल्क तय किया है। बिना लाइसेंस बिल्ली पालने पर 1000 रुपये जुर्माना भी तय किया है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद चार महीने में 25 लोगों ने ही लाइसेंस बनवाया है।

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा का मानना है कि बिल्लियों को पालने का चलन बढ़ा है। इस समय शहर में पालतू बिल्लियों की संख्या दो हजार से अधिक होगी, जबकि लाइसेंस बहुत कम बने हैं। इसलिए बिल्लियों के लाइसेंस को लेकर अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिल्लियां लोग घरों में ही रखते हैं, उन्हें टहलाने बाहर नहीं लाते, ऐसे में किन लोगों ने बिल्लियां पाली हैं, इसका पता लगाने के लिए पेट क्लीनिक और स्टोर वालों से जानकारी जुटाई जाएगी। क्योंकि, लोग उनके लिए खाने का सामान और दवाएं खरीदने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें