फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ढाई साल में 11 हजार से अधिक बिजली दुर्घटनाएं, 3,600 लोगों की जान लील गया करंट; आंकड़े चौंकाने वाले

Tue, 30 Sep 2025 08:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में ढाई साल में 11 हजार से अधिक बिजली दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें करंट लगने से 3,600 से अधिक लोगों की जान चली गई। दुर्घटनाओं के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। आगे पढ़ें पूरा अपडेट... 
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर से चिपककर बच्चे की मौत। (फाइल इमेज) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में करीब ढाई साल में करंट लगने की 11 हजार से अधिक दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 3,606 लोगों की मौतें हुई हैं। मरने वालों में 257 बिजली कर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन


पूर्वांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल, मध्यांचल और केस्को को मिलाकर मार्च 2023 से 15 सितंबर 2025 के बीच विभिन्न स्थानों पर करंट से हुई दुर्घटनाओंं को लेकर विद्युत सुरक्षा निदेशालय ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। 

दुर्घटनाओं में मरने वालों में 257 बिजली कर्मी तथा 3,349 आम नागरिक हैं। 3,825 अग्निकांड में करोड़ों की फसल जली है। 3600 मवेशियों की भी मौतें हुई हैं। ज्यादातर मवेशियों की मौत बिजली के पोल में करंट उतरने, जलभराव में करंट प्रवाहित तार टूटकर गिरने से हुई हैं। 
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों के मुताबिक करंट से व्यक्ति की मौत पर पांच लाख मुआवजा दिया जाता है। मवेशी की मौत पर उसकी नस्ल के आधार पर राजस्व विभाग रिपोर्ट तैयार करता है। फिर मुआवजा दिया जाता है। विभागीय रिपोर्ट से स्पष्ट है कि साल दर साल बिजली जनित दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें