रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी ने शनिवार को फिर यात्रियों को परेशान किया। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सवा दो घंटे, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस पौने दो घंटे और देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल लगभग सवा घंटे देर से पहुंची। लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से पहुंची। यह गाड़ी लखनऊ से ही एक घंटे देर से चली थी। पटना से जम्मू तवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस और टनकपुर से शक्ति नगर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस एक-एक घंटे, बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल और हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल पौन घंटे लेट आई। शुक्रवार रात नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे से ज्यादा देर से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने कहा कि ट्रेनों की लेटलतीफी पहले से काफी कम हुई है। (संवाद)