फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जन औषधि केंद्र में बाहर की दवाएं व डॉक्टरों की पर्चियां मिली

Sat, 02 Sep 2023 07:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआई ने जिला अस्पताल स्थित केंद्र का निरीक्षण किया, दवाएं हटवाई
विज्ञापन

मरीजों को बाजार से खरीदने के लिए डॉक्टर की लिखी पर्चियां मिलीं
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। जन औषधि केंद्रों में बाजार की दवाएं बेचे जाने की शिकायत पर शनिवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने जिला अस्पताल स्थित केंद्र का निरीक्षण किया। यहां करीब 10 प्रकार की ऐसी दवाएं मिलीं, जो बाजार की थीं, लेकिन जन औषधि केंद्र पर बेची जा रही थीं। मरीजों को बाजार से खरीदने के लिए जिला अस्पताल के चिकित्सकों की दवा की पर्चियां भी निरीक्षण के दौरान मिलीं। डीआई ने औषधि केंद्र से बाजार से दवाओंं को हटवा दिया। दोबारा बाजार की दवाएं न रखने का अल्टीमेटम भी दिया। उन्होंने एक दवा का नमूना भी भरा।
जिला अस्पताल परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र पर बाजार की दवाओं की बिक्री की शिकायतें मिलने पर डीआई शीवेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्हें करीब 10 ऐसी दवाएं मिलीं, जो जन औषधि की दवाओं की सूची में शामिल नहीं थीं, लेकिन बिकने के लिए उन्हें दुकान पर रखा गया था। निरीक्षण के दौरान डीआई को चिकित्सकों की ओर से मरीजों को बाजार से खरीदने के लिए लिखी गई दवाओं की पर्चियां भी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र के संचालक ने बताया कि चिकित्सक बाजार की दवाएं ज्यादा लिख रहे हैं। इसी कारण अगल से दवाएं रखनी पड़ रही हैं। डीआई ने बाजार की संबंधित दवाओं को बाहर करवा दिया। डीआई ने बताया कि मरीजों को बाजार से खरीदने के लिए डॉक्टरों के हाथों से लिखी पर्चियों के संबंध में सीएमएस को अवगत करा दिया गया है। दवा के एक नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें